😨 सुबह दुकान Late खोलना भारी पड़ सकता है | Business Tips

सुबह दुकान late खोलना भारी पड़ सकता है business tips जानिए

अगर आप भी दुकान late खोलते हैं, काम के बीच बार-बार phone check करते हैं या छोटी-छोटी careless habits को ignore करते हैं, तो ये Business Tips आपके बहुत काम आने वाले हैं।

ये सब आपको छोटा लग सकता है। लेकिन यही छोटी आदतें रोज आपके धंधे से पैसा चुपचाप खा रही होती हैं। फिर महीने के end में जब sale कम दिखती है, तो हम बोलते हैं — “Market खराब चल रहा है…”

सच बोलूँ?

कई बार market नहीं… हमारी consistency खराब होती है।

ध्यान से समझो

धंधा mood से नहीं चलता।
धंधा discipline से चलता है।

जिस दिन मन हुआ तो दुकान जल्दी खोल ली जिस दिन mood नहीं हुआ तो देर से गए ऐसे business कभी stable नहीं बनते। Customer भी सब notice करता है।

अगर आपकी दुकान कभी time पर खुलती है, कभी नहीं , कभी आप energy में रहते हो, कभी phone में busy तो customer धीरे-धीरे भरोसा खो देता है। और business में सबसे महंगी चीज क्या होती है?
“Customer का भरोसा।”

एक कपड़े वाले भाई थे।

दुकान अच्छी थी, माल भी बढ़िया था लेकिन आदत खराब थी। सुबह रोज late आते थे। Customer आता तो बोलते “5 minute रुको…” बीच में reels चलती रहती थी।

उसी के सामने वाली दुकान वाला रोज time पर आता था।
Smile से बात करता था। Phone pocket में रखता था।

6 महीने बाद क्या हुआ?

पहले वाले भाई बोल रहे थे “market down है…”
और दूसरा वाला same market में दूसरी दुकान खोलने की सोच रहा था।

फर्क सिर्फ माल में नहीं था। फर्क daily habits में था।

अगर सच में business बढ़ाना है, तो आज से ये 3 चीजें शुरू करो:

  1. दुकान का एक fix opening time रखो
    Customer को पता होना चाहिए कि आप reliable हो।
  2. काम के time phone दूर रखो
    Phone entertainment का tool है… लेकिन business के time distraction बन जाता है।
  3. रोज थोड़ा-थोड़ा improve करो
    हर दिन 1% better होने वाला दुकानदार ही लंबे समय में market पकड़ता है।

याद रखना

धंधा एक दिन की मेहनत से नहीं, रोज की consistency से बड़ा बनता है। और कई बार नुकसान competition नहीं करता आपकी छोटी-छोटी careless habits कर देती हैं।

अगर आपको Business, Sales और Customer Psychology से जुड़ी practical जानकारी पसंद है, तो हमें follow करें। यहाँ मिलेंगे काम आने वाले Business Tips और Growth Ideas।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *