कई दुकानदार दिनभर मेहनत करते हैं फिर भी customer बिना खरीदे दुकान से निकल जाता है। और कुछ दुकानदार वही सामान बेचकर double profit निकाल लेते हैं।
फर्क सिर्फ product में नहीं होता… फर्क होता है Sales Technique में। आज का customer सिर्फ सामान नहीं खरीदता वो “best deal” खरीदता है।
Customer असली कीमत नहीं Comparison देखता है
कुछ दिन पहले मैं एक mall गया था। वहां एक दुकान पर ऑफर लगा था —
- 1 Jeans = ₹999
- 2 Jeans = ₹1699
अब customer के दिमाग में तुरंत calculation शुरू हो जाती है। उसे लगता है — “भाई, सिर्फ 700 रुपए और डालकर दूसरी jeans भी मिल रही है”
यहीं पर शुरू होती है असली Sales Technique। दुकानदार ने customer को सिर्फ jeans नहीं बेची… उसने customer को “smart feeling” बेची।
दुकानदार सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं?
बहुत से छोटे दुकानदार सिर्फ product पर focus करते हैं।
“सामान अच्छा है बिक ही जाएगा।”
लेकिन market में सिर्फ अच्छा सामान नहीं बिकता। जो offer और presentation दिमाग में बैठ जाए वही बिकता है।
Customer हमेशा compare करता है —
- कौन सा option ज्यादा फायदे वाला लग रहा है?
- कहाँ उसे ज्यादा value feel हो रही है?
- कहाँ उसे लग रहा है कि उसने smart decision लिया?
यही customer psychology profit बनाती है।
छोटी दुकान वाला भी ये ट्रिक इस्तेमाल कर सकता है
मान लो आपकी कपड़ों की दुकान है। अगर आप सिर्फ ₹699 की shirt रखोगे तो customer bargain करेगा।
लेकिन अगर साथ में:
- ₹1199 वाली premium shirt
- ₹1799 वाला combo pack
भी रख दोगे तो वही ₹699 वाली shirt अचानक “budget-friendly” लगने लगेगी। असल में customer price नहीं compare करता वो options compare करता है।
यही कारण है कि बड़े malls और brands हमेशा 3 pricing options रखते हैं।
“जो बिजनेस समय के साथ खुद को नहीं बदलते, बाजार उन्हें पीछे छोड़ देता है — जानिए Business Change Mindset क्यों जरूरी है।”
इस Sales Technique को सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें?
1. हमेशा 3 Options रखो
Cheap, Medium और Premium।
इससे customer खुद middle option choose करने लगता है।
2. Combo Offers बनाओ
“2 खरीदो = ज्यादा बचाओ”
ऐसे offers customer को ज्यादा quantity खरीदने पर push करते हैं।
3. Presentation Strong रखो
सिर्फ price नहीं offer कैसे दिख रहा है, ये ज्यादा important है।
- Bold price tags
- “Best Seller” labels
- Limited offer feeling
ये सब sales बढ़ाते हैं।
आखिर में एक बात याद रखना…
Business में profit सिर्फ मेहनत से नहीं आता customer के दिमाग को समझने से आता है।
जिस दिन आपने customer psychology समझ ली उस दिन से आपका सामान नहीं, आपका तरीका बिकना शुरू हो जाएगा।
अगर आपको ऐसे ही business tips, sales strategy और dukandari psychology सीखनी है तो customer behavior को समझना शुरू करिए, क्योंकि आज के market में सिर्फ product नहीं perception बिकता है।




Pingback: Dukan Kaha Khole? गलत Location आपका Business डुबो सकती है |