कुछ अलग दिखाओ नया Stock लाना पड़ेगा? 😱 ? Product Presentation Tips

कुछ अलग दिखाओ सुनकर परेशान हैं जानिए smart product presentation tip

“भाई कुछ अलग दिखाओ… रोज वही देखकर बोर हो गया हूं।” ये लाइन सुनकर कई दुकानदारों का confidence हिल जाता है।

आज के time में Product Presentation Tips ही customer को रोकने और sale बढ़ाने का सबसे आसान तरीका बन चुकी हैं।

उन्हें लगता है शायद उनका product कमजोर है या market में competition बहुत बढ़ गया है। लेकिन सच बोलूं? अक्सर problem product में नहीं होती | Problem होती है उसके presentation में।

एक दिन मेरी दुकान पर भी एक customer आया।

उसने product देखा और तुरंत बोला — “ये तो हर जगह मिलता है।” मैंने वही पुराना item थोड़ा समझाकर दिखाया… लेकिन वो जाने लगा। तभी दिमाग चला।

मैंने तुरंत उसी product के साथ एक छोटा सा free item जोड़ दिया और बोला — “भाई आज special combo चल रहा है।” बस आदमी रुक गया।

चेहरे पर smile आई और बोला — “अब बात बनी।” उसने तुरंत खरीद लिया। और सबसे मजेदार बात उसके बाद दो और लोग वही combo देखकर रुक गए।

उस दिन समझ आया — Customer नया product नहीं… नया feel खरीदता है।

आखिर Customer Bore क्यों हो जाता है?

क्योंकि वो रोज वही चीजें देख रहा है।

  • Same packing
  • Same बोलने का तरीका
  • Same display

धीरे-धीरे product की value उसकी नजर में कम होने लगती है। आज customer के पास options बहुत हैं। अगर आपकी दुकान अलग feel नहीं देगी, तो वो next दुकान पर चला जाएगा।

Customer की असली Psychology

Customer को हमेशा “कुछ extra” चाहिए होता है।
Free item छोटा हो सकता है | लेकिन उसके दिमाग में excitement बड़ा पैदा करता है।

इसीलिए “Combo Offer”, “Limited Deal”, “Special Pack” जैसे words तुरंत attention पकड़ते हैं। उसे लगता है कि उसे फायदा मिल रहा है। असल में sale product से कम और presentation से ज्यादा होती है।

तुरंत Apply करने वाली Tricks

  1. Combo बनाना शुरू करो :- एक छोटा free item भी customer रोक सकता है।
  2. Product का नाम बदलो :- “Premium Combo”, “Smart Pack”, “Today Special” जैसे नाम ज्यादा attract करते हैं।
  3. Display बदलते रहो :- हर हफ्ते दुकान का setup थोड़ा change करो। नई feeling customer को रोकती है।

आखिरी बात

दुकानदार अक्सर सोचता है कि sale बढ़ाने के लिए नया stock चाहिए। लेकिन कई बार सिर्फ सोच नई चाहिए होती है।

याद रखो — वही Product सबसे ज्यादा बिकता है, जो सबसे अलग दिखाई देता है।

अगर आपको Business, Sales, Marketing और Customer Psychology से जुड़ी ऐसी ही practical और real-life काम आने वाली जानकारी पसंद है, तो हमें जरूर follow करें। यहाँ आपको मिलेंगे नए-नए Business Ideas, Sales Tips, Marketing Strategies और Customer Handling के proven तरीके, जो आपके व्यापार को तेजी से grow करने में मदद करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *