Fevicol Case Study in Hindi: कैसे बनी अरबों की कंपनी | Pidilite Success Story

fevicol success story pidilite case study hindi.jpg

जब किसी चीज़ को मज़बूती से जोड़ने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम जो हमारे दिमाग में आता है, वो है Fevicol | लकड़ी का फर्निचर हो, स्कूल प्रोजेक्ट हो या घर का कोई छोटा काम – Fevicol हर जगह भरोसे का नाम बन चुका है|  तो आज हम जानेंगे गोंद कंपनी Pidilite की पूरी कहानी जिसने फेविकोल जैसे कहीं प्रोडक्ट मार्केट में लाए |

फेविकोल कंपनी की शुरुआत किसने की?

फेविकोल की शुरुआत बलवंत पारेख ने की थी। इनका जन्म 1925  में गुजरात के महुवा गांव में हुआ था।  बलवंत पारेख के पिताजी वकील थे उनसे प्रेरित होकर law की पढ़ाई की | शुरुआत पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के Government Low Collage में एडमिशन लिया |

बलवंत पारेख को फेविकोल का आइडिया कैसे आया?

बलवंत पारेख ने law की पढ़ाई तो पूरी की परंतु उन्होंने इसे अपना प्रोफेशन नहीं बनाया | क्योंकि उनको पहले ही मालूम पड़ गया था कि ये प्रोफेशन बिना झूठ के नहीं चल सकता और ये उनके नेतिकता  ( Ethiks & Moral ) के खिलाफ था| इसलिए उन्होंने अपनी रोज़ी रोटी कमाने के लिए लकड़ी के गोदाम में चपराची की नोकरी करने लगे |  शुरुआत के दिनों में बलवंत पारेख उनकी पत्नी के साथ उसी गोदाम में रहते थे।

वहा उन्होंने देखा कि लकड़ी को चिपकाने के लिए जिस गोंद का इस्तेमाल किया जाता है वो:

  • महंगे होते थे
  • बदबूदार होते थे
  • हर मौसम में काम के नहीं थे

इसलिए उनको सस्ते और टिकाऊ गोंद बनाने का idea आया

Fevicol से पहले गोंद कैसे बनाए जाते थे ?

Fevicol के आने से पहले गोंद बनाने के लिए जानवरों की हड्डियों और खाल को लंबे समय तक उबालकर गोंद तैयार किया जाता था। यह प्रक्रिया न सिर्फ़ बहुत कठिन और समय लेने वाली थी, बल्कि इससे तेज़ बदबू भी आती थी। इसके अलावा ऐसा गोंद नमी में जल्दी खराब हो जाता था और इसकी पकड़ भी ज़्यादा मजबूत नहीं होती थी।

Fevicol से पहले Pidilite का शुरुआती Business सफर

फेविकोल से पहले बलवंत पारेख ने बिज़नेस करने के लिए मोहन नाम के एक इन्वेस्टर से मदद मांगी। उनके साथ मिलकर शुरुआत में उन्होंने साइकिल सुपारी केमिकल डाईज़ इम्पोर्ट करके भारत में बेचना शुरू किया |

वे धीरे-धीरे इसमें सफल हुए। इस बिज़नेस से उन्हें अच्छा ख़ासा मुनाफ़ा हुआ। 1950 में कपड़ा उद्योग में तेजी आने पर केमिकल और डाइस की मांग में तेजी आ गई। बलवंत पारेख Fedco नाम की कंपनी से ये सारा माल import करवाते हैं। फेडको जर्मनी की कंपनी Hoechst के लिए मिडल मैन का काम करती थी।

बलवंत पारेख जर्मन में एक महीने तक रहे और वहां उन्हें Hoechst के काम को ध्यान से समझा। उसी दौरान Hoechst मेविकोल नाम के गोंद पर रिसर्च कर रहा था इसे देखकर उन्हें अपना पुराना सपना सच हुआ नज़र आया |

Fevicol का जन्म कैसे हुआ?

बलवंत पारेख Hoechst से इंस्पायर होके इसे भारत में इंपोर्ट करने का सोचा |  परंतू इसका इम्पोर्ट करना बहुत ही महंगा पड़ता है | इसलीये उन्होंने वहाँ इसकी पूरी तकनीक सीखी और भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने का फेसला किया |

शुरुआत दिनों की सबसे बड़ी चुनौती

शुरुआत के दिनों की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि लोगों को नए Synthetic Glue पर भरोसा नहीं था | लकड़ी को चिपकाने के लिए गरीब बढ़ई और मध्यम वर्ग के लोग वही पुरानी तकनीक के गोंद का इस्तमाल करते थे| जबकी अमीर लोग विदेशी गोंद का इस्तेमाल कर रहे थे | शुरुआत के दिनों में इनके पास Marketing का आइडिया नहीं था जिसकी वजह से इन्हें कई चुनौती का सामना करना पड़ा |

कारीगरों से भरोसा कैसे जीता ?

फेविकोल ने मुफ्त सैंपल दिए। बलवंत पारेख ने लाइव वर्कशॉप रखी और वहा प्रैक्टिकल करके प्रोडक्ट का डेमो दिखाएं | फेविकोल की मजबूत पकड़ और आसानी से जोड़ने की बात पूरे मार्केट में फेल हो गई | इस तरह वर्ड ऑफ माउथ के माध्यम से मुफ्त में मार्केटिंग हो गई|

फेविकोल ने “काम करके दिखाया, बोला नहीं”

Fevicol का Business Model

फेविकोल का Target customer बढ़ई था। जिसकी वजह से बढ़ई customer को फर्नीचर का आइटम चिपकाने के लिए फेविकोल का सुझाव देने लगें | जिससे उसकी सेल बिना किसी मिडल मेन के होने लगी| फेविकोल के Distribution network के कारण कस्टमर को सप्लाई टाइम पर मिलती रही |  फेविकोल का Distribution network बहुत मजबूत बना | धीरे-धीरे उन्होंने कई प्रोडक्ट ऐड किए जैसे  Fevicol MR – नमी वाले एरिया के लिए  , Fevicol Marine – पानी और ज्यादा नमी में , Fevicol SpeedX – जल्दी सूखने वाला , Feviquick – इंस्टेंट गोंद (Super Glue) ,  Fevistick – स्टिक गोंद (School/Office) आदि | जिसकी वजह से भारत के हरएक कैटेगरी के लोग उसके प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सके ऐसी कंपनी बनी |

फेविकोल की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी

फेविकोल ने मजेदार यादगार विज्ञापन बनाकर इश्की मार्केटिंग की। जैसे “जोड़े तो Fevicol से” , “फेविकोल का जोड़ है, टूटेगा नहीं”, “Mazboot jod, lamba saath” , “Fevicol – The Ultimate Bond” आदि टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया | हर ads में नई कहानी दिखाई | लेकिन टैगलाइन वही रखी | सिंपल, देसी या डायरेक्ट massage दिया जो की छोटे शहरों और mass audience के लिए प्रभावी था।

आज के competitive market में success पाने के लिए सिर्फ product ही नहीं, बल्कि strong branding और सही business model भी जरूरी होता है। कई Indian brands ने इस बात को साबित किया है। “चाय बेचकर बनाया 100 करोड़ का धंधा || Chai Sutta Bar — इसे जरूर पढ़ें”

आज Fevicol की Market Position और Pidilite की भूमिका

आज Fevicol भारत की सबसे भरोसेमंद adhesive brand मानी जाती है। देश के लगभग हर शहर, कस्बे और गाँव में Fevicol आसानी से उपलब्ध है। लकड़ी और फर्नीचर उद्योग में तो Fevicol एक standard बन चुका है।

इस सफलता के पीछे Pidilite Industries की बड़ी भूमिका है। Pidilite ने Fevicol को सिर्फ एक product नहीं, बल्कि एक मजबूत brand के रूप में तैयार किया। मजबूत distribution network, लगातार product innovation और यादगार marketing campaigns के ज़रिये Pidilite ने Fevicol को दशकों तक market leader बनाए रखा।

आज Pidilite Industries की कुल business strength का बड़ा हिस्सा Fevicol और adhesive segment से आता है, और यही वजह है कि Fevicol को Pidilite की रीढ़ (backbone) माना जाता है।

Fevicol से क्या सीख मिलती है?

Fevicol की कहानी यह साबित करती है कि एक साधारण समस्या से शुरू हुआ विचार भी सही सोच, गुणवत्ता और भरोसे के साथ अरबों का ब्रांड बन सकता है। Balvant Parekh की दूरदर्शिता और Pidilite Industries की मज़बूत रणनीति ने Fevicol को सिर्फ़ एक गोंद नहीं, बल्कि मजबूती और विश्वास की पहचान बना दिया। यही वजह है कि आज भी कहा जाता है — जोड़े तो Fevicol से।

FAQ

Fevicol किस कंपनी का प्रोडक्ट है?

Fevicol, Pidilite Industries Limited का प्रमुख और सबसे लोकप्रिय adhesive प्रोडक्ट है। यह कंपनी भारत में adhesives और construction chemicals के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है।

क्या Fevicol एक Indian Brand है?

हाँ, Fevicol एक भारतीय (Indian) ब्रांड है। यह Pidilite Industries Limited का प्रोडक्ट है और इसकी शुरुआत भारत में ही हुई थी। इसे भारतीय ज़रूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है और आज यह देश का सबसे भरोसेमंद adhesive brand माना जाता है।

Fevicol का उपयोग कहाँ किया जाता है?

Fevicol का उपयोग मुख्य रूप से लकड़ी, फर्नीचर, प्लाईवुड, कागज और विभिन्न घरेलू तथा औद्योगिक कामों में किया जाता है। यह मजबूत bonding के लिए जाना जाता है।

क्या Fevicol waterproof होता है?

हाँ, Fevicol के कई variants waterproof होते हैं, जैसे Fevicol Marine। यह नमी और पानी में भी मजबूत पकड़ बनाए रखता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *